Sunday, September 27, 2026

दक्षिण अफ़्रीका में बार और एंटरटेनमेंट सेंटर में अलग अलग हुई सामूहिक शूटिंग में 27 लोगों की मौत, 26 घायल

न्यूज डेस्क: दक्षिण अफ़्रीका में कुछ घंटों के अंतराल में हुई दो अलग-अलग सामूहिक शूटिंग की घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. यह देश में बढ़ती बंदूक हिंसा की ताज़ा घटना है. घटनाएं जोहांसबर्ग और केपटाउन में हुई है।

इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग के सर्वसम्मति से हुए सभी फैसले, विपक्ष का ‘मतभेद’ का दावा पूरी तरह झूठा : भाजपा

पहली घटना शनिवार रात जोहान्सबर्ग के पास एक बार में हुई. पुलिस के अनुसार, आठ हथियारबंद हमलावरों ने एक बार पर धावा बोल दिया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इस हमले में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए. हमलावरों ने सबसे पहले बार के बाहर मौजूद लोगों पर गोलियां चलाईं और फिर अंदर घुसकर भी फ़ायरिंग की.

दूसरी घटना रविवार तड़के केप टाउन के पास एक टाउनशिप में स्थित एक एंटरटेनमेंट सेंटर के बाहर हुई. यहां हुई गोलीबारी में 10 लोगों की जान चली गई और 11 अन्य घायल हो गए. मृतकों में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

वारदात के बाद हमलावर दो वाहनों को आग लगाकर फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि मृतकों में 13 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं. हालांकि दोनों घटनाओं के पीछे का मक़सद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने रविवार सुबह तक किसी भी मामले में गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की थी. इन घटनाओं से कुछ दिन पहले भी डरबन शहर के क्वामाखुथा टाउनशिप में एक घर पर हुए हमले में 11 लोगों की मौत हुई थी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर