Wednesday, September 23, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ अयोध्या कोर्ट में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

लखनऊ : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बुधवार सुबह अदालत में आरोप पत्र पेश किया। 90 दिन की समयावधि बुधवार को पूरी हुई और मामले में जांच अधिकारी आशुतोष तिवारी ने न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। चार्जशीट 74 हजार पन्नों से अधिक की बताई जा रही है। चार बक्सा और एक गत्ते में पैक चार्जशीट लेकर पुलिस न्यायालय पहुंची। पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल करने भर से अब आरोपियों के डिफॉल्ट बेल पाने की संभावना खत्म हो गई है। बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बीते करीब तीन माह से जेल में निरुद्ध तीन और आरोपितों के जेल से बाहर आने की उम्मीद पर स्थानीय स्तर पर मंगलवार को विराम लग गया।

इसे भी पढ़ें: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित

जेल में बंद अनुकल्प मिश्र, करुणेश पांडेय व लवकुश मिश्र की भी जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा ने निरस्त कर दी थी। इसी मामले में बीते सोमवार को न्यायालय ने अविनाश शुक्ल, रमाशंकर मिश्र व मनीष यादव की भी जमानत अर्जी निरस्त कर दी थी। इसके बाद शेष बचे दो अन्य आरोपितों रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू व सुभाषचंद्र श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर सुनवाई बुधवार को इसी न्यायालय में होनी है। अधिवक्ता मनोज कुमार गौड़ ने बताया कि जमानत अर्जी निरस्त होने पर आरोपितों के लिए अब उच्च न्यायालय का रास्ता ही बचा है।

किस पर क्या आरोप?

रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास बिना किसी औपचारिक आदेश के दानपात्रों की चाबियां थीं। मामले की जांच में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के चालक रहे टिन्नू यादव के बयान में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के नाम पर रुपये लेने और उन रुपयों से आभूषण खरीदने की बात कही गई है।

जांच में यह भी सामने आने का दावा है कि मंदिर से जुड़े संपर्कों और प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए वाहनों को किराये पर चलाने से उसे करीब 90 हजार रुपये प्रतिमाह तक की आय होती थी। पुलिस ने इन दावों से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य चार्जशीट में शामिल किए हैं।

अनुकल्प मिश्र और लवकुश मिश्र नकदी की गिनती से जुड़े थे। पुलिस का दावा है कि अनुकल्प के घर से करीब 20 लाख और लवकुश के घर से करीब 10 लाख रुपए बरामद हुए। मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र भी नकदी की गिनती से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार अविनाश शुक्ल के बैंक खाते से 5 लाख रुपए की रिकवरी हुई थी।

गिरफ्तारी के समय बरामद

  • अविनाश शुक्ल : 20 लाख 39 हजार 220 रुपये, 1121 यूएस डालर, 159.54 ग्राम चांदी, 8.11 ग्राम सोना और 3.44 ग्राम सोने की अंगूठी।
  • अनुकल्प मिश्र : 16 लाख 82 हजार 40 रुपये।
  • लवकुश मिश्र : 14 लाख 25 हजार रुपये।
  • रमाशंकर मिश्र : सात लाख 32 हजार 170 रुपये और 24.72 ग्राम का चांदी का बिछुआ व चांदी के दो सिक्के।
  • मनीष यादव : दो लाख रुपये।
  • करुणेश पांडेय : 18 लाख सात हजार 63 रुपये।
  • रामशंकर यादव टिन्नू : एक लाख रुपये।
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर