Wednesday, September 23, 2026

विनोद तावड़े को UP की कमान, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा भी संभालेंगे यूपी चुनाव में पार्टी की रणनीति

न्यूज डेस्क: BJP ने बुधवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 36 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए. हरीश द्विवेदी को बिहार और स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी मिली है. जबकि अगले साल होने वाले यूपी, पंजाब और उत्तारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव भी नई टीम संभालेगी। विनोद तावड़े को यूपी में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें झारखंड भाजपा के नेता व पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा व पूर्व विधायक अनंत ओझा सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग ‘वन-मैन शो’ बन गया, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

36 प्रदेशों/केंद्र शासित क्षेत्रों में बदलाव

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी लिस्ट में कुल 36 प्रदेशों/केंद्र शासित क्षेत्रों के लिए हुई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. सबसे अहम नियुक्तियों में उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को दी गई है. उनके साथ चार नेताओं को सह प्रभारी बनाया गया है. इनमें जगदीश पटेल, मेघा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं. मध्य प्रदेश में बिप्लव कुमार देव को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है.

बिहार में इन्हें मिली जिम्मेदारी

महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा प्रभारी होंगे, जबकि अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाड़े और कमलजीत सहरावत सह प्रभारी बनाए गए हैं. बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है और संगीता यादव व रोहन गुप्ता को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. गुजरात में तरुण चुग प्रभारी और अजय महावर व गोमती साई सह प्रभारी होंगे. हरियाणा में स्मृति ईरानी को प्रभारी और भोला सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है. राजस्थान में संजय भाटिया प्रभारी हैं, जबकि कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह प्रभारी होंगे.

पूर्वोत्तर राज्यों में बदलाव

कर्नाटक में हरीश द्विवेदी को प्रभारी और डॉ. कसम वेंकटेश्वरलु को सह प्रभारी बनाया गया है. केरल में एम. नागराजा प्रभारी और एम. वेंकटेशन सह प्रभारी होंगे. असम में मंगल पांडे प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि फांगनोन कोन्याक और मनोज टिग्गा सह प्रभारी होंगे. मणिपुर की जिम्मेदारी डॉ. राजदीप रॉय को दी गई है. मेघालय में कनाद पुरकायस्थ प्रभारी और डॉ. नुमल मोमिन सह प्रभारी होंगे. मिजोरम में डॉ. भगवत कराड़ और नगालैंड में अनिल एंटनी को प्रभारी बनाया गया है.

दिल्ली और पंजाब में भी बदलाव

दिल्ली में डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को प्रभारी और जामयांग त्सेरिंग नामग्याल व दर्शनाबेन जरदोश को सह प्रभारी बनाया गया है. पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया प्रभारी हैं, जबकि वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर सह प्रभारी होंगी. उत्तराखंड में राम माधव प्रभारी और अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज सह प्रभारी होंगे. पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल प्रभारी बनाए गए हैं और लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह व पिंकी कुशवाहा को सह प्रभारी बनाया गया है.

भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी

  • अंडमान एवं निकोबार — प्रभारी: जय प्रकाश, दिल्ली
  • अरुणाचल प्रदेश — प्रभारी: डॉ. देवेश कुमार, बिहार
  • आंध्र प्रदेश — प्रभारी: डॉ. अरविंद भदौरिया; सह प्रभारी: वंशी श्रीनिवासन
  • असम — प्रभारी: मंगल पांडे; सह प्रभारी: फांगनोन कोन्याक, मनोज टिग्गा
  • बिहार — प्रभारी: हरीश द्विवेदी; सह प्रभारी: संगीता यादव, रोहन गुप्ता
  • चंडीगढ़ — प्रभारी: महेंद्र पांडे
  • छत्तीसगढ़ — प्रभारी: स्मृति ईरानी; सह प्रभारी: सिद्धार्थ शंभू
  • दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव — प्रभारी: वर्षाबेन नरेंद्रभाई पटेल
  • दिल्ली — प्रभारी: डॉ. विनय सहस्रबुद्धे; सह प्रभारी: जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शानाबेन जरदोश
  • गोवा — प्रभारी: डॉ. भारती प्रवीन पवार; सह प्रभारी: अनिल एंटनी
  • गुजरात — प्रभारी: तरुण चुग; सह प्रभारी: अजय महावर, गोमती साई
  • हरियाणा — प्रभारी: स्मृति ईरानी; सह प्रभारी: डॉ. भोला सिंह
  • हिमाचल प्रदेश — प्रभारी: श्रीकांत शर्मा; सह प्रभारी: दर्शना सिंह
  • जम्मू-कश्मीर — प्रभारी: डॉ. सतीश पूनिया; सह प्रभारी: रीना कश्यप
  • झारखंड — प्रभारी: गजेंद्र पटेल; सह प्रभारी: सोरेन सिंह, निवेदिता सिंह
  • कर्नाटक — प्रभारी: हरीश द्विवेदी; सह प्रभारी: डॉ. कसुम वेंकटेश्वरलु
  • केरल — प्रभारी: प्रो. एम. नागराजा; सह प्रभारी: एम. वेंकटेशन
  • लद्दाख — प्रभारी: राजकुमार भाटिया, दिल्ली
  • लक्षद्वीप — प्रभारी: जॉर्ज कुरियन
  • मध्य प्रदेश — प्रभारी: बिप्लव कुमार देव; सह प्रभारी: रेखा वर्मा
  • महाराष्ट्र — प्रभारी: बैजयंत जय पांडा; सह प्रभारी: अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावड़े, कमलजीत सहरावत
  • मणिपुर — प्रभारी: डॉ. राजदीप रॉय
  • मेघालय — प्रभारी: कनाद पुरकायस्थ; सह प्रभारी: डॉ. नुमल मोमिन
  • मिजोरम — प्रभारी: डॉ. भगवत कराड
  • नगालैंड — प्रभारी: अनिल एंटनी
  • ओडिशा — प्रभारी: डी. पुरंदेश्वरी; सह प्रभारी: डॉ. स्वदेश सिंह
  • पुडुचेरी — प्रभारी: के. सुरेंद्रन
  • पंजाब — प्रभारी: डॉ. सतीश पूनिया; सह प्रभारी: वीरेंद्र सचदेवा, डॉ. अलका गुर्जर
  • राजस्थान — प्रभारी: संजय भाटिया; सह प्रभारी: कविता पाटीदार, कुलजीत चहल
  • सिक्किम — प्रभारी: राजू बिष्ट
  • तमिलनाडु — प्रभारी: राम माधव; सह प्रभारी: निर्मल कुमार सुराना, डी. के. अरुणा
  • तेलंगाना — प्रभारी: सुनील बंसल; सह प्रभारी: अभय पाटिल, रेखा शर्मा
  • त्रिपुरा — प्रभारी: मृगांका देव बर्मन
  • उत्तर प्रदेश — प्रभारी: विनोद तावड़े; सह प्रभारी: जगदीश पटेल, मेघा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा
  • उत्तराखंड — प्रभारी: राम माधव; सह प्रभारी: अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज
  • पश्चिम बंगाल — प्रभारी: सुनील बंसल; सह प्रभारी: लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, पिंकी कुशवाहा
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर