Thursday, November 5, 2026

पलामू : नौडीहा बाजार के डागरा पुलिस पिकेट में तैनात JAP 08 के सूबेदार बुचून पाल की गोली लगने से मौत

पलामू : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पुलिस पिकेट में शनिवार सुबह सैप के एक सूबेदार ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक जवान की पहचान सैप सूबेदार बुचुन पाल के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: रांची में बीआईटी मेसरा हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

पुलिस अधिकारियों प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव या व्यक्तिगत कारणों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस मृतक जवान के परिजनों को सूचित करने और उनके साथी जवानों से पूछताछ करने में जुटी है, ताकि खुदकुशी के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर