Saturday, September 19, 2026

पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने जताया शोक, प्रदेश कार्यालय में दी जाएगी श्रद्धांजलि

रांची : झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री विमला प्रधान के निधन पर भाजपा प्रदेश के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को पार्टी और झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। शुक्रवार शाम को उनका रांची के सैमफर्ड अस्पताल में निधन हो गया था.

इसे भी पढ़ें : झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस

प्रदेश कार्यालय में दी जाएगी श्रद्धांजलि

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व मंत्री विमला प्रधान का पार्थिव शरीर आज प्रातः 10:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची लाया जाएगा। प्रदेश कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक दिवंगत पूर्व मंत्री विमला प्रधान के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विमला प्रधान के निधन को अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक बतलाया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की प्रातः ही अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके परिजनों से मुलाकात की। उनके निधन का समाचार सुनकर विश्वास नहीं हो रहा है। विमला प्रधान का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहकर विमला प्रधान ने समाज और प्रदेश की सेवा की। विमला प्रधान का निधन पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और जनसेवा के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि विमला प्रधान का निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। पार्टी और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा।

इन नेताओं ने भी जताया शोक

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी एवं यदुनाथ पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा, महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव, शालिनी बैसिखियार, दीपक बंका, मंत्री हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रमुख प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, सीमा सिंह, मनोज महतो वाजपेयी, शशांक राज, सन्नी टोप्पो, अर्जुन सिंह, रंजय भारती, ताजदार आलम, अमित मंडल, रणधीर सिंह, अभय सिंह, शोभा यादव, संदीप वर्मा, अशोक बड़ाईक, अजय राय, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, नीरज सिंह, सूरज शाहदेव सहित सभी सांसदों, विधायकों व अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

सिमडेगा का दो बार किया प्रतिनिधित्व

विमला प्रधान ने वर्ष 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर सिमडेगा विधानसभा सीट से लगातार दो बार जीत दर्ज की थी। वर्ष 2009 में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नियेल तिर्की को पराजित किया था। इसके बाद वर्ष 2014 में भी उन्होंने जीत हासिल कर विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। विधायक रहते हुए विमला प्रधान को साल 2010 में अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास तथा पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिली थी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर