Friday, September 18, 2026

चुकंदर से बनाएं Homemade Night Cream, रात में लगाएं और रखें स्किन का ख्याल

लाइफस्टाइल डेस्क : उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की स्किन में कई बदलाव आने लगते हैं। चेहरे पर बारीक लाइनें, रूखापन और चमक कम होना आम बात है। ऐसे में रात के समय स्किन की देखभाल करना जरूरी हो जाता है। अगर आप घर पर कुछ बनाकर इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो चुकंदर से बनी यह Homemade Night Cream आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : बच्चों के फॉर्मूला मिल्क को लेकर Nestlé पर FSSAI की कार्रवाई, मांगा स्पष्टीकरण, जानिए पूरा मामला

Night Cream बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए आपको 4 बड़े चम्मच चुकंदर का रस, 1 छोटा चम्मच कॉर्नस्टार्च, 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, 1 छोटा चम्मच बादाम या नारियल तेल, 1 Vitamin E कैप्सूल और 2 बड़े चम्मच गुलाब जल चाहिए। सबसे पहले चुकंदर को धोकर उसे छील लें और कद्दूकस कर लें। अब इसे साफ कपड़े में डालकर निचोड़ें और 4 बड़े चम्मच रस निकाल लें।

एक छोटे बर्तन में चुकंदर का रस, गुलाब जल और कॉर्नस्टार्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें। जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होकर जेल जैसा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें एलोवेरा जेल, बादाम या नारियल तेल और Vitamin E कैप्सूल का तेल डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, जब तक इसका टेक्सचर थोड़ा क्रीमी न हो जाए।

अब आपकी Homemade Night Cream तैयार है। इसे साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में रखें और कम मात्रा में बनाकर इस्तेमाल करें। अगर रंग, गंध या टेक्सचर में बदलाव दिखे तो इसे इस्तेमाल न करें। रात में चेहरा साफ करके थोड़ी सी क्रीम लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। पहली बार इस्तेमाल करने से पहले Patch Test जरूर कर लें। ध्यान रखें कि यह घरेलू नुस्खा है और हर स्किन पर इसका असर अलग हो सकता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर