राशिफल: राधा अष्टमी हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल राधा अष्टमी का पर्व शनिवार, 19 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। यह दिन राधा रानी को समर्पित होता है और इस दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। आज राधा अष्टमी के खास मौके पर जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। मेष से मीन तक किस राशि को लाभ मिल सकता है, किसे अपने काम और खर्चों में सावधानी रखनी होगी और किन जातकों के लिए करियर से जुड़ा कोई बदलाव हो सकता है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें: झारखंड में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अब नॉलेज पार्टनर के साथ करेगा काम
मेष राशि
आज शनिवार 19 सितंबर को मेष राशि के जातकों के लिए बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा. वर्कप्लेस में लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. सोशल लाइफ में आपका प्रभाव और कार्यक्षेत्र बढ़ेगा. किसी नए संपर्क से भविष्य में फायदा मिल सकता है.
वृषभ राशि
आज 19 सितंबर को वृषभ राशि के जातकों को किसी नई प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा. इनकम बढ़ाने के नए साधन मिल सकते हैं. सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान और यश में वृद्धि होने के योग हैं
मिथुन राशि
आज 19 सितंबर का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उत्साह और उमंग से भरा रहेगा. नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.
कर्क राशि
आज 19 सितंबर को कर्क राशि के जातकों को अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफलता मिलेगी. सोच-समझकर किए गए फैसलों से लाभ मिलने की संभावना है. आज आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत हो सकती है. कारोबार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा.
सिंह राशि
आज 19 सितंबर को सिंह राशि के जातकों को मकान, वाहन या अन्य भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेगी. परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा. विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा.
कन्या राशि
आज 19 सितंबर को कन्या राशि के जातकों के लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की संभावना है. संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. आपकी कोई पुरानी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है. नई प्रॉपर्टी खरीदने का संयोग बन सकता है.
तुला राशि
आज 19 सितंबर को तुला राशि के जातकों को नई योजनाओं को पूरा करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आज आपके लिए जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा. आपकी बुद्धि और चतुराई आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद करेगी.
वृश्चिक राशि
आज 19 सितंबर को वृश्चिक राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप महत्वपूर्ण फैसले बेहतर तरीके से ले पाएंगे. लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से राहत मिलने की संभावना है. व्यवसाय की स्थिति में सुधार आएगा और कामकाज से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं.
धनु राशि
आज 19 सितंबर को धनु राशि के जातकों को आमदनी के साधनों में सुधार होने के संकेत हैं. परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है. आर्थिक मामलों में स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है.
मकर राशि
आज 19 सितंबर को मकर राशि के जातकों की कुछ नए लोगों से संबंध बन सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित होंगे. पारिवारिक परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं. नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल जल्दबाजी न करें.
कुंभ राशि
आज 19 सितंबर को कुंभ राशि के जातक अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी से बातचीत करते समय सोच-समझकर शब्दों का प्रयोग करें. सरकारी नौकरी करने वालों को नया पद या अधिकार मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.
मीन राशि
आज 19 सितंबर को मीन राशि के जातकों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी. लंबे समय से बकाया रकम मिलने की संभावना है. श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे रोजी-रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के रास्ते खुलेंगे.


