Wednesday, November 4, 2026

डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार को एमपी-एमएलए कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

धनबाद: डुमरी विधायक जयराम महतो को बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 मामले में बड़ी राहत मिली है। धनबाद की MP-MLA विशेष अदालत ने मामले में जयराम महतो की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। अदालत ने जयराम महतो के अलावा सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल को भी अग्रिम जमानत प्रदान की है। यह मामला 21 अगस्त को बरवाअड्डा थाना घटना से जुड़ा है.

इसे भी पढ़ें: 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा धांधली मामले में दायर याचिका पर 18 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

मामले में थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने, धमकी देने, सरकारी काम में बाधा डालने तथा हाजत में रखे गए गणेश दास को छुड़ाने का प्रयास करने जैसे आरोप लगाए गए थे। घटना के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। एसोसिएशन की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। साथ ही गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर