राशिफल: आज मंगलवार, 15 सितंबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और आर्थिक लाभ लेकर आएगा, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य, नौकरी और महत्वपूर्ण कामों में सावधानी बरतनी होगी.
Highlights:
इसे भी पढ़ें: तीज का सामान लेने बाजार गई थीं घर की महिलाएं, दारोगा के घर 30 लाख की चोरी, बेटी को बंधक बनाकर अपराधी फरार
मेष राशि
आज मंगलवार 15 सितंबर को मेष राशि के जातकों की पुरानी परेशानी दूर हो सकती है. वर्कप्लेस में को वर्कर्स से सावधान रहने की जरूरत है, परेशानी हो सकती है. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें. आर्थिक मामलों में सचेत रहने की जरूरत है.
वृषभ राशि
आज 15 सितंबर के दिन वृषभ राशि के जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. किसी सुविधा या जरूरी वस्तु पर खर्च हो सकता है
मिथुन राशि
आज 15 सितंबर को मिथुन राशि के जातकों को ऑफिस में साथ काम कर रहे लोगों का सहयोग मिलेगा. आप के काम की तारीफ होगी. आर्थिक स्थित को बेहतर करने के लिए नई रणनीति बनाएं.
कर्क राशि
आज 15 सितंबर को कर्क राशि के जातकों को अच्छी अच्छी खबर मिल सकती है. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है. आज मेहनत करें और आत्मविश्वास बनाएं रखें. परिवार के लोगों का सहयोग आपके उत्साह को बढ़ाएगा.
सिंह राशि
आज 15 सितंबर को सिंह राशि के जातकों को बिजनेस में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक रूप से आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा. घर पर वातावरण पॉजिटिव रहेगा.
कन्या राशि
आज 15 सितंबर को कन्या राशि के जातकों से उनका कोई भूला बिछड़ा दोस्त मिल सकता है. अचानक कहीं से धन लाभ के आसार बन रहे हैं. कामकाज में आपकी सूझबूझ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और अटके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं.
तुला राशि
आज 15 सितंबर को तुला राशि के जातकों को नौकरी में नई जिम्मेवारी मिल सकती है. कोई जरूरी काम पूरा होने में समय लग सकता है. जल्दीबाजी में कोई निर्णय नहीं लें.
वृश्चिक राशि
आज 15 सितंबर को वृश्चिक राशि के जातकों को कोई गुड़ न्यूज मिल सकता है. आज वर्कप्लेस में आपकी तारीफ होगी. आने वाले समय में घर पर कोई शुभ आयोजन हो सकता है. अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.
धनु राशि
आज 15 सितंबर को धनु राशि के जातकों को सफलता मिल सकती है. सरकारी काम में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा रहेगा.
मकर राशि
आज 15 सितंबर को मकर राशि के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी में बेहतर ऑप्शन मिल सकते हैं. सही दिशा में किया गया प्रयास भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगा.
कुंभ राशि
आज 15 सितंबर को कुंभ राशि के जातकों को नई जिम्मेदारी या काम मिल सकता है. परिवार में कोई शुभ आयोजन होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं.
मीन राशि
आज 15 सितंबर को मीन राशि के जातकों की किसी दूर स्थान की यात्रा की योजना बन सकती है. घर पर नए सदस्य के आगमन की खुशखबरी मिलने से घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा.


