Saturday, September 12, 2026

काजी तौकीर के स्वैग पर फिदा हुए सलमान खान, वीकेंड का वार पर लगा एंटरटेनमेंट का तड़का

Entertainment Desk: बिग बॉस के 20 वें सीजन में हर दिन ड्रामा और मनोरंजन बढ़ता जा रहा है। ‘वीकेंड का वार’ से पहले शो का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें सलमान खान घर के सदस्य काजी तौकीर के अलग अंदाज, उनकी चाल-ढाल और व्यवहार की तारीफ करते हुए मजाक करते नजर आ रहे हैं।

इसे बबही पढ़े: गोलगप्पों का स्वाद बना मुसीबत, एक साथ 24 लोगों की तबीयत बिगड़ी

शो का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर भी काफी वाइरल हो रहा है। इस प्रोमो में सलमान खान वेस्टर्न लुक में काउबॉय हैट और ब्लू जैकेट पहने अपने इस खास अंदाज में स्टेज पर एंट्री करते हुए नजर आ रहे है। घरवालों से बात करते हुए सलमान खान कहते हैं कि, “इस घर में कितने भी सितारे और कलाकार क्यों न हों, लेकिन असली रॉकस्टार तो एक ही है- काजी तौकीर!” सलमान आगे मुस्कुराते हुए कहते हैं कि काजी पूरे हफ्ते घर के अंदर एक अलग ही स्वैग और एटीट्यूड में घूम रहे थे, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है।”

सलमान खान की बात सुनकर काजी तौकीर बिल्कुल भी नहीं शरमाते है। बल्कि वह तुरंत अपनी जगह से उठते है और बेहद आत्मविश्वास के साथ अपना मशहूर सिग्नेचर गाना और डांस स्टेप “I am a rockstar baby” करते है। काजी का यह एनर्जेटिक और बेफिक्र अंदाज देखकर सोफे पर बैठे घर के बाकी सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पते है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर