रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ईडी से सात दिनों में जवाब मांगा है, 16 सितंबर को मामले में अगली सुनवाई होगी. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. बता दें कि 8 जून को PMLA कोर्ट ने सीएम हेमंत सोरेन की ओर दायर डिस्चार्ज याचिका को खारिज कर दिया था. इसके खिलाफ ही सीएम हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में पिछले महीने याचिका दायर की है.
इसे भी पढ़ें : JPSC परीक्षा धांधली में जेल में बंद निलंबित उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर 11 सितंबर को सुनवाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन दायर कर रांची PMLA की विशेष कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज कथित भूमि घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रांची PMLA विशेष कोर्ट ने बीते 8 जून को डिस्चार्ज याचिका को खारिज कर दिया था.बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अदालत ने ED को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.
मुख्यमंत्री की ओर से वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा और अधिवक्ता शशांक शेखर ने बहस की. बता दें कि PMLA कोर्ट ने डिस्चार्ज याचिका खारिज करने का आदेश 8 जून को दिया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने रांची के बड़गाईं स्थित एक भूमि से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बनाया है.

