रांची : झारखंड में जेपीएससी परीक्षाओं में धांधली मामले में जेल में बंद निलंबित जेपीएसएसी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर अब 11 सितंबर को सुनवाई होगी. बुधवार को अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की सीआईडी कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन बचाव पक्ष की ओर से बहस के लिए अदालत से अतिरिक्त समय की मांग की गई, जिसके बाद कोर्ट ने अगली तारीख 11 सितंबर निर्धारित की है.
इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र में FDA का बड़ा एक्शन, IRCTC सप्लायर से ISKCON तक कॉकरोच और गंदगी का खुलासा
बता दें कि बीते 21 जुलाई को जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में आयोग के कार्यालय में छापेमारी के दौरान सीआईडी ने उप परीक्षा नियंत्रक समेत कई कर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. इसके बाद पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर सीआईडी ने 22 जुलाई को श्वेता गुप्ता को गिरफ्तार किया था. उसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं. श्वेता गुप्ता ने 3 अगस्त को नियमित जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी.

