Wednesday, November 4, 2026

जुगसलाई में पशु चोरी के शक में दो पक्षों में भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जमशेदपुर : जुगसलाई ईदगाह मैदान के पास शुक्रवार रात पशु चोरी के संदेह में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। गद्दी मोहल्ला और शास्त्रीनगर से करीब 50 युवक कसाई मोहल्ला पहुंच गए और वहां कुछ लोगों के साथ मारपीट करने लगे। सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया।

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ के राधा गोविंद विश्वविद्यालय की मान्यता होगी खत्म, महिला पर्यवेक्षिका नियुक्ति मामले में चयनित 33 की डिग्री फर्जी!

हंगामे के दौरान पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, फायरिंग की घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद एहतियातन ईदगाह मैदान और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

दो दिनों पशु चोरी की घटना

जानकारी के अनुसार, गद्दी मोहल्ले में कई लोग दूध का कारोबार करते हैं और उनके खटाल भी हैं। पिछले दो दिनों में दो पशुओं के चोरी होने की बात सामने आई थी। पशुओं का सुराग नहीं मिलने पर गद्दी मोहल्ले के लोगों को ईदगाह मैदान के पास रहने वाले कुछ कसाइयों पर चोरी में शामिल होने का संदेह हुआ। इसी संदेह के आधार पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे युवक कसाई मोहल्ला पहुंच गए।

सीसीटीवी फुटेज होने का दावा

गद्दी मोहल्ले के लोगों का दावा है कि उनके पास पशु चोरी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज मौजूद है और वे इसे पुलिस को सौंपने की बात कह रहे हैं। इसी बीच युवकों ने कसाई मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचने पर भीड़ ने नारेबाजी करते हुए पुलिस पर एक पक्ष से मिले होने का आरोप लगाया और पुलिस को घेरने का प्रयास किया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर