न्यूज डेस्क: नेपाल पुलिस के मुताबिक़, देश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 389 हो गई है. इधर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बताया है कि बचावकर्मियों ने अब तक क़रीब 600 लोगों को सुरक्षित बचाया है. इधर नेपाल पर्यटन बोर्ड ने बताया है कि बाढ़ के बाद 31 देशों के 540 विदेशी नागरिक लापता हैं.
इसे भी पढ़ें : CISF के तीन वरीय लेखा पदाधिकारियों को 48 हजार रिश्वत लेते सीबीआई ने किया गिरफ्तार, 5 ठिकानों पर हुई छापेमारी
इस क्षेत्र में पर्यटकों के रूप में आने वालों में सबसे अधिक संख्या भारत से है, जिनकी तादाद 178 है. लापता नागरिकों की अगली सबसे बड़ी संख्या अमेरिका (65), यूक्रेन (53), मलेशिया (51), ऑस्ट्रेलिया (35) और ब्रिटेन (33) से है. बोर्ड ने यह भी बताया कि गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों से विभिन्न देशों के 31 विदेशी नागरिकों को बचाया गया.
इस बीच नेपाल के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि देश में बाढ़ प्रभावित इलाक़ों की संवेदनशील तस्वीरें, वीडियो या ऑडियो को प्रसारित न करें. इसके अलावा लोगों से यह भी गुज़ारिश की गई है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी को प्रसारित न करें.
नेपाल पुलिस के मुताबिक़, बुधवार को आई बाढ़ के बाद देश में 359 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. जबकि क़रीब 1000 लोग अब भी लापता हैं. नेपाल की नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) ने बताया है कि सबसे ज़्यादा शव चितवन में बरामद किए गए हैं.

