Friday, October 30, 2026

CISF के तीन वरीय लेखा पदाधिकारियों को 48 हजार रिश्वत लेते सीबीआई ने किया गिरफ्तार, 5 ठिकानों पर हुई छापेमारी

रांची: झारखंड में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने गुरुवार को राजधानी रांची और धनबाद में एक साथ कार्रवाई करते हुए 48 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में सीनियर अकाउंट ऑफिसर संतोष कुमार महतो और दो सहायक अकाउंट ऑफिसर में सुनील कुमार और सुजीत कुमार शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने दो आरोपियों को दिल्ली से किया गिरफ़्तार, वेबेल कंपनी से जुड़े हैं दोनों

बताया जा रहा है कि तीनों अधिकारियों पर एक बिल के भुगतान और प्रशासनिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले में 48 हजार रुपये की अवैध रिश्वत मांगने का आरोप था. इस संबंध में मिली शिकायत के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की.  गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपियों के रांची और धनबाद स्थित कुल पांच आवासीय और आधिकारिक ठिकानों पर छापेमारी की.

छापेमारी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज, वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े कागजात और कुछ नकदी बरामद हुए है. हालांकि कोई आधिकारिक जानकारी इस मामले में अभी तक सामने नहीं आए हैं. बताया जा रहा है कि CBI फिलहाल बरामद दस्तावेजों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इन अधिकारियों के तार किसी बड़े वित्तीय घोटाले या अन्य रिश्वत मामलों से भी जुड़े हैं या नहीं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर