मनोरंजन डेस्क: अगर आप भी इस वीकेंड पर घर बैठे क्या देखे को लेकर परेशान है तो OTT प्लाटफॉर्म्स पर है एंटेरटेनमेंट का पूरा इंतजाम। शुक्रवार यानी 28 अगस्त को स्पेशल थ्रिलर, रोमांस और एक्शन से भरपूर कई नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक दे रही है। तो बिंज वॉचिंग करने के लिए हो जाइए तैयार क्योंकि पेश है आपके सामने इस हफ्ते की पूरी वॉचलिस्ट
Highlights:
इसे भी पढ़ें : यूपी में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
चुंबक

‘चुंबक’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली एक फ़ैमिली-कॉमेडी वेब सीरीज है। आपको बात दे कि ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘खिचड़ी’ फेम आतिश कपाड़िया व जेडी मजेठिया के निर्देश में इस सीरीज को बनाया गया है। इस सीरीज में आपको मुंबई के एक मोहल्ले के 5 परिवारों की नोक-झोंक और ड्रामे को दिखती है। इस सीरीज में नीना गुप्ता, अर्जुन बिजलानी, सुमित राघवन, देवेन भोजानी, हेली शाह, सुमित व्यास, संदीपा धर, मानसी पारेख, अनंत वी. जोशी, अमायरा दस्तूर, डेलनाज़ ईरानी और अतुल कुमार शामिल है।
बन्दर

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘बंदर’ इस शुक्रवार यानी 28 अगस्त को ZEE5 पर रिलीज किया जाएगा। यह कहानी एक पूर्व टीवी स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर लगे गंभीर आरोपों के बाद उसकी जिंदगी और कानूनी संघर्ष की परतें खुलती हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
पार्ट टाइमर्स

JIO HOTSTAR पर रिलीज हो रही यह हल्की फुलकी कॉमेडी सीरीज आपके वॉचलिस्ट में होनी ही चाहिए। पार्ट टाइमर्स की कहानी दो बिल्कुल अलग स्वभाव की रूम्मेट्स के बारे में दिखती है। जो एक साथ रहते हुए स्टार्टअप के सपने को पूरा करने की कोशिश करती हैं। रोजमर्रा की उलझनों और मजेदार पलों से भरी यह सीरीज वीकेंड पर देखने के लिए एक बेहतरीन और ताजा ऑप्शन है।
डार्क मैटर सीजन 2

अगर आप साइंस-फिक्शन से जुड़े चीजों के शोकीन हैं तो ‘डार्क मैटर’ सीजन 2 सीरीज आपके लिए एक सही विकल्प साबित हो सकती है। इस सीरीज में कुल 10 एपीसोडेस है जो मल्टीवर्स के अनसुलझे रहस्यों और नई चुनौतियों को साप्ताहिक रूप से पेश करेगा। इस सीरीज में जोएल एडगर्टन और जेनिफर कोनेली मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आप इस सीरीज को Apple TV+ पर देख सकते है।
अन्बे डायना

यह सीरीज Sony LIV पर स्ट्रीम हो रही है। ये एक तमिल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है और इस हफ्ते रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी में दो अलग-अलग पारिवारिक पृष्ठभूमियों के प्यार, हंसी और सांस्कृतिक तालमेल को खूबसूरती से दिखाया जाता है। इस फिल्म में परी इलावझगन और राम्या रंगनाथन मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
द व्हिस्पर मेन

अगर आपको साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर फिल्म देखना पसंद है तो आप इस फिल्म को अपने वॉचलिस्ट ऑप्शन में रख सकते है।
एलेक्स नॉर्थ के चर्चित नॉवेल पर आधारित इस फिल्म में रॉबर्ट डी नीरो, एडम स्कॉट और मिशेल मोनाघन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर और लापता बच्चे के रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है, और यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
ऑल द ट्रुथ इन माय लाइज

अगर आप अपने दोस्तों के साथ कोई मूवी डटे प्लान कर रहे है तो ‘ऑल द ट्रुथ इन माय लाइज’ आपके वॉचलिस्ट में होना बेहद जरूरी है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस कहानी में एक बैचलरेट रोड ट्रिप पर निकले करीबी दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक कारवां सफर के दौरान पुराने सीक्रेट्स, प्यार और अनटोल्ड ट्रुथ सामने आने लगते हैं। दोस्ती और ड्रामे से भरपूर यह सीरीज वीकेंड बिंज-वॉच के लिए बढ़िया विकल्प है।
बबीता सिंह रिपोर्टिंग

वरुण सोबती की बबीता सिंह रिपोर्टिंग एक क्राइम-थ्रिलर ड्रामा है जो इस हफ्ते Prime Video पर रिलीज हो रही है। अंबिका पंडित द्वारा निर्देशित इस कहानी में निमिषा सजायन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी निलंबित पुलिस अफसर बबीता (बेबी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ससुराल यात्रा के दौरान अपने बचपन के दोस्त की हत्या की इनफॉर्मल इन्वेस्टीगेशन में उलझ जाती है, जहां उसे अपने परिवार के बारे में बहुत कुछ पता चलता है।

