Tuesday, November 3, 2026

दिशोम गुरू शिबू सोरेन की जन्मस्थली नेमरा से शुरू हुई देवेंद्र नाथ महतो की राज्यव्यापी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा

रामगढ़ : जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त महाअभियान के तहत छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। राज्य सरकार द्वारा न्यायालय में छात्रों के पक्ष को मजबूती से रखने तथा जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़े मामलों में सीबीआई जांच की अनुमोदन की मांग को लेकर जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच ने सोमवार को आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत की। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जन्मस्थली नेमरा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं प्रतिमा प्रांगण पर सखुआ का पौधा रोपण छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने यात्रा की शुरूआथ की.

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का अधिकारियों को निर्देश, सभी हाथी कॉरिडोर की सूक्ष्मता के साथ हो मैपिंग, एलीफेंट पैसेज की करें विशेष व्यवस्था

इसके बाद नेमरा से गोला चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आंदोलनरत छात्रों के साथ प्रत्यक्ष रूप से विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की काली साजिश एवं न्यायालय के समक्ष तथ्यों के पेसी में उदासीनता के खिलाफ पूरे राज्य में जागरण अभियान चलाया जाएगा। ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ के माध्यम से झारखंड के सभी जिलों का भ्रमण किया जाएगा। एवं अंत में यात्रा का समापन राजधानी रांची पहुंचकर सरकार प्रतीकात्मक रूप से व्यापक विरोध दर्ज कराया जाएगा।

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के संयोजक राम अवतार महतो ने कहा कि आंदोलन के प्रथम चरण में सफल सत्याग्रह धरना एवं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया गया था। किन्तु सरकार ने साजिश के तहत छात्रों को धोखा दिया है। सरकार ने छात्रों के हितों की अनदेखी करते हुए न्यायालय में उनके पक्ष को मजबूती से नहीं रखा है। जांच के तथ्यों को न्यायालय के समक्ष मजबूती से रखना चाहिए।

आज के यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, राम अवतार महतो, युमी हबीबा, पूजा महतो, प्रेम नायक, कुश महतो, खुशबू कुमारी, कमलेश चौधरी, मनोज यादव, बेबी महतो, राजेश प्रसाद, चंदन रजक, अयूब अली, संतोष चौधरी, भारती कुशवाहा, गुड्डी देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे। बता दें कि यात्रा के दूसरे दिन कल मंगलवार को हजारीबाग जिला प्रवेश करेगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर