चाईबासा: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि रिश्वत लेने की शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की जांच-पड़ताल की और शिकायत के सत्यापन के बाद जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही थाना प्रभारी ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। एसीबी की टीम थाना प्रभारी को अपने साथ ले गई है। मामले में आगे की कार्रवाई और पूछताछ जारी है.
इसे भी पढ़ें: खनिज संपदा देने वाले झारखंड को सेस से वंचित करना अन्याय : जयराम महतो

