Thursday, October 29, 2026

बर्गर का एक बाइट और निकला कांच, मुंबई के इस रेस्टोरेंट पर उठे बड़े सवाल, जानिए पूरा मामला

Health Desk: मुंबई के अंधेरी इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक फेमस फूड आउटलेट ‘जिमीज बर्गर’ में एक ग्राहक के बर्गर से कांच का टुकड़ा निकलने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद फूड सेफ्टी और रेस्टोरेंट की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक तनीषा गोगरी अपनी दोस्त के साथ अंधेरी स्थित इस रेस्टोरेंट में खाने गई थीं. उन्होंने वहां ‘कोरियन वेज बर्गर’ ऑर्डर किया. सब कुछ सामान्य था लेकिन जैसे ही तनीषा ने बर्गर खाना शुरू किया, उन्हें मुंह में कुछ सख्त चीज महसूस हुई.

बर्गर में निकला कांच का टुकड़ा

जब उन्होंने उस चीज को बाहर निकालकर देखा तो वह कांच का टुकड़ा था. यह देखकर वह पूरी तरह हैरान रह गईं. राहत की बात यह रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन अगर यह टुकड़ा निगल लिया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

इसे भी पढ़े: उंगलियां चटकाने की असली वजह क्या है? हड्डी नहीं, अंदर की ये चीज बनाती है ‘टक-टक’ की आवाज!

रेस्टोरेंट पर लापरवाही के आरोप

तनीषा ने तुरंत इस मामले की शिकायत रेस्टोरेंट मैनेजमेंट से की. आरोप है कि स्टाफ ने इस मामले को गंभीरता से लेने के बजाय कांच के टुकड़े को उठाकर डस्टबिन में फेंक दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी गलती मानने या कोई साफ जवाब देने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की.

पुलिस और FDA में शिकायत दर्ज

इस घटना के बाद तनीषा ने अपने परिवार को जानकारी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके पिता ने अंबोली पुलिस स्टेशन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी FDA में शिकायत दर्ज कराई. परिवार ने मांग की है कि इस लापरवाही के लिए रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी और के साथ ऐसा खतरनाक हादसा न हो.

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि बाहर का खाना खाते समय सतर्क रहना कितना जरूरी है और रेस्टोरेंट्स को भी साफ-सफाई और क्वालिटी पर खास ध्यान देना चाहिए.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर