Thursday, October 29, 2026

बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और वज्रपात की आशंका

पटना: मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को डबल अलर्ट जारी किया गया है. जारी अलर्ट में मौसम में बदलाव की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि बांका, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी और नवादा में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जगहों पर मौसम विभाग ने वज्रपात होने की भी संभावना जताई है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल के 6 जिलों में तेज व भारी बारिश का अनुमान, कई इलाकों में जलभराव व बाढ़ जैसे हालात

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम बिगड़ने कि वजह बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर है. इसी वजह से पूर्वी भारत के हिस्से में मॉनसून की गतिविधियां तेज हो गई है. जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आ रहीं हैं, और मॉनसूनी सिस्टम एक्टिव है. मॉनसून ट्रफ और नमी वाली हवाओं की वजह से बिहार में रुक-रुककर बारिश का दौर लगातार जारी है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. कहीं भयंकर बारिश तो कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. जबकि कुछ जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है और इस दौरान वज्रपात की आशंका भी बनी हुई है. 19 अगस्त को भी लगभग पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है और 20 अगस्त को भी बारिश की गतिविधियां राज्य में जारी रहने का अनुमान है.

बारिश की वजह से लोगों को उमस भारी गर्मी से काफी राहत मिली है और आगे भी तापमान में थोड़ी-बहुत गिरावट होने  की संभावना है. पटना में आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. और सुबह में कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखी गई है। तेज बारिश के साथ हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. सोमवार को भी राजधानी में तेज बारिश हुई जिसके वजह से कई इलाकों में पानी भर गया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर