Thursday, October 29, 2026

धनबाद में लेवी वसूलने पहुंचे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली

धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक और कुर्मीडीह के बीच सोमवार देर रात लेवी वसूलने पहुंचे अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों इरफान आलम और नन्हें अंसारी के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया है। घटना के बाद निरंकारी चौक से कुर्मीडीह तक का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

इसे भी पढ़ें: JSSC CGL : सीआईडी ने पथलगड़ा बीएसओ तेजनारायण पंडित को किया गिरफ़्तार, JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से आज भी पूछताछ

WhatsApp Image 2026 08 18 at 09.55.52

पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधी प्रिंस खान के भाई गोपी खान के कहने पर लेवी की रकम वसूलने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को अपराधियों की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने भागने का प्रयास किया और कथित तौर पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में वासेपुर निवासी इरफान आलम और पुटकी निवासी नन्हें अंसारी के पैर में गोली लगी। वहीं, उनके साथ मौजूद तीसरा अपराधी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Image 2026 08 18 at 09.58.18

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि घटना के समय प्रिंस खान का बड़ा भाई गोपी खान कथित तौर पर अपने गुर्गों से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। पुलिस ने घायल दोनों आरोपितों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। मोबाइल की जांच के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों और लेवी वसूली के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल पर अपराधियों की बाइक के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस अब बरामद हथियारों और मोबाइल फोन की जांच कर रही है। साथ ही फरार तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर