Saturday, August 8, 2026

रांची में आंदोलनरत JPSC-JSSC छात्रों के दूसरे गुट के साथ मंत्री समूह की बैठक आज, अभ्यर्थी न्याय मंच की मांगों पर होगी वार्ता

रांची: जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले की सीबीआई जांच व 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों के दो गुटों का आंदोलन शनिवार को 15वें दिन भी जारी है. इस बीच शुक्रवार को छात्रों के एक समूह से सरकार के चार मंत्रियों की हुई वार्ता के बाद आज शनिवार को दूसरे समूह देवेंद्र नाथ महतो गुट के 8 छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ सुबह साढ़े दस बजे वार्ता होगी. बैठक में छात्रों की प्रमुख मांगों, परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठाए गए सवालों पर चर्चा होने की संभावना है।

इसमें सरकार के चार मंत्री सुदिव्य कुमार, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा व संजय प्रसाद यादव मौजूद रहेंगे. ये छात्र जेपीएससी जेएसएसी अभ्यर्थी न्याय मंच के रूप में वार्ता करेंगे.

इसे भी पढ़ें : रांची में आंदोलनरत छात्रों व राज्य सरकार के बीच मांगों पर बिना सहमति के वार्ता खत्म, सरकार ने कहा – करेंगे विचार

सरकार से की ये अपील

HPHeGtYagAAdzlr

इधर जेपीएससी जेएसएसी अभ्यर्थी न्याय मंच के अगुआ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के अनशन का आज सातवां दिन है. इससे पहले शुक्रवार को देवेंद्रनाथ महतो ने सरकार से छात्रों के साथ वार्ता करने की अपील की थी.

एक्स पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने गिरते स्वास्थ्य को लेकर लिखा था, ” मेडिकल टीम ने शुगर लेवल में भारी गिरावट एवं स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। लेकिन हम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत अपने छात्र साथियों को छोड़कर नहीं जा सकते। झारखंड सरकार हठधर्मिता छोड़कर छात्रों से सीधी वार्ता करे।”

शुक्रवार को हुई थी वार्ता

इससे पहले शुक्रवार को सरकार के 4 मंत्रियों व छात्रों के एक अन्य गुट के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक मोराबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में वार्ता हुई थी. वार्ता होने के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद मंत्री सुदिव्य कुमार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का संकेत दिया है। माना जा रहा है कि सरकार के स्तर पर जल्द कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है। चर्चा है कि इस गुट के साथ शनिवार को दूसरे दौर की बातचीत हो सकती है. छात्रों ने शुक्रवार को कहा था कि सभी मांगें माने जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा, इसमें 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव का कार्यक्रम भी शामिल है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर