Saturday, August 8, 2026

रांची में आंदोलनरत छात्रों व राज्य सरकार के बीच मांगों पर बिना सहमति के वार्ता खत्म, सरकार ने कहा – करेंगे विचार

रांची: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले 14 दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्रों और राज्य सरकार के 4 मंत्रियों प्रतिनिधिमंडल के बीच शुक्रवार शाम हुई वार्ता डेढ़ घंटे तक चली, बैठक खत्म होने के बाद छात्रों ने कहा कि उनकी मांगें सरकार के सामने रख दी गई हैं. सरकार ने मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया है. हालांकि, फिलहाल प्रदर्शन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें : आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधिमंडल और सरकार के मंत्रियों के बीच वार्ता शुरू, 3 मांगों पर सहमति बनाने का प्रयास

छात्रों ने कहा, सकारात्मक रही वार्ता

HPIhZqXbcAAbtyc

मोराबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में हुई वार्ता के बाद छात्रों ने कहा कि सरकार ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना है और सकारात्मक पहल की है। छात्र प्रतिनिधियों के अनुसार, यह बातचीत केवल एक शुरुआत है और आगे भी सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता का दौर जारी रहेगा। दोनों पक्षों के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी ताकि समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

छात्रों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजेश प्रसाद ने बताया, “मंत्रियों के सामने सभी मांगो और इन मांग का आधार रखा. मंत्रियों ने हमारी मांग को ध्यान से सुना और कहा कि ये बिल्कुल जायज़ है.” उन्होंने कहा कि सभी मांगों को माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा, इसमें 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का भी कार्यक्रम शामिल है. ऐसे में सरकार और अभ्यर्थियों के बीच आगे भी वार्ता होने की संभावना है.

मंत्रियों ने कहा, मांगें जायज

WhatsApp Image 2026 08 07 at 22.52.21 1

छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात के बाद झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, “हमने छात्रों के साथ अच्छे माहौल में बैठक की. हमने छात्रों की मांगों को समझा. सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

मंत्रियों ने सभी बातों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि छात्रों की बातें और उनके तर्क पूरी तरह उचित हैं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री तक सभी मांगों और तथ्यों को पूरी संवेदनशीलता के साथ पहुंचाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, सरकार ने माना कि यह केवल वर्तमान छात्रों का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर