Thursday, November 5, 2026

राहुल गांधी के बयान पर संबित पात्रा का हमला, बोले- राजनीतिक नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमित शाह सदन में नहीं आ रहे हैं. संबित पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी जी, क्या आप सदन को चलने भी दे रहे हैं? राहुल गांधी और उनके सांसद ऐसा हंगामा करते हैं कि सदन को दो मिनट के भीतर स्थगित करना पड़ जाता है۔ जिस विभाग पर चर्चा होती है, उस विभाग के ज़िम्मेदार मंत्री सदन में मौजूद रहते हैं. जब गृह मंत्रालय पर चर्चा होगी तो गृह मंत्री अमित शाह भी निश्चित रूप से मौजूद रहेंगे और वह मौजूद हैं.”

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं से की मुलाक़ात, कहा- संविधान और भारत के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं ये युवा

उन्होंने आगे कहा, “दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीतिक नैरेटिव गढ़ने की कोशिश ठीक नहीं है. जहां तक मुस्कान नाम की युवती का सवाल है, चाहे आप मुस्कान शर्मा हों या मुस्कान खान, आप इस देश की बेटी हैं. यह देश ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ता है.” बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह का विभाजनकारी एजेंडा आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, वह ग़लत है. उन्होंने कहा, “कभी यह मत सोचिए कि इस देश के बच्चों को धर्म के आधार पर बांटने की कोई कोशिश की जा रही है.”

राहुल गांधी का बयान

दरअसल कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवा प्रदर्शनकारियों से मुलाक़ात के बाद कहा कि इन युवाओं का यहां आना साहस का काम है. राहुल गांधी ने कहा, “मुझे गर्व है कि ये युवा इतनी स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख रहे हैं. देश को ऐसे ही युवाओं की ज़रूरत है. ऐसे हजारों युवा हैं और मुझे उनके काम पर गर्व है.” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ हुई हिंसा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ज़िम्मेदार हैं. राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री के पास संसद में आकर इस मुद्दे पर बोलने का साहस नहीं है.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर