रांची: जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा धांधली मामले को लेकर बीते 12 दिनों से आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर विचार करने व प्रदर्शन को खत्म करने को लेकर बुधवार को राज्य सरकार गंभीर नजर आ रही है. विधानसभा में सर्वदलीय बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन के इस बयान कि सरकार बातचीत करने को तैयार है, इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए छात्रों से बात करने के लिए सरकार एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाने की तैयारी में है.
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में छात्रों के लिए प्रदर्शन और झारखंड में चुप्पी, कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर : आदित्य साहू
बताया जा रहा है कि इस कमेटी में सरकार के चार मंत्रियों के अलावा वरीय अधिकारी भी शामिल किए जा सकते हैं. मंत्रियों में मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री चमरा लिंडा और मंत्री संजय कुमार प्रसाद शामिल हैं वहीं वरीय अधिकारियों में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, वंदना दादेल शामिल किए जा सकते हैं. सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी. कहा जा रहा है कि कमेटी छात्रों से बात कर छात्रों की समस्या जानने और उसके आधार पर सरकार को सुझाव देगी.


