Wednesday, November 4, 2026

बिहार में तेज हवा और भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार: मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की घटना होने और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे बिहार में बारिश का असर दिख सकता है, कई जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश होने की भी संभावना है। विभाग ने कुछ जिलों के लिए ऑरेंज और कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें : पटना में साइबर ठगों ने दो लोगों से की 5.12 लाख की ठगी, साइबर थाना में मामला दर्ज

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्वी चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर, अररिया, किशनगंज,  कटिहार, सीवान, सारण, भोजपुर और बक्सर में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात होने की भी आशंका जताई गई है। मौसम में बदलाव होने के कारण लोगों को उमस भारी गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी प्रकार के बने रहने की संभावना है। रुक रुक कर हल्की बारिश का दौर भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली पूर्वी हवाएं बिहार की तरफ बढ़ रहीं हैं, जिसके कारण मौसम में बदलाव के लक्षण दिखाई दे रहे है। मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित जगह पर रहने की भी अपील की है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर