Wednesday, August 5, 2026

नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, 5 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

रामगढ़ : झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा में श्रद्धा, सम्मान और संकल्प का संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री, जेएमएम व कांग्रेस के कई नेता समेत हजारों लोगों की मौजूदगी में शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें: JPSC मामले और छात्र आंदोलन पर बोले सीएम हेमंत सोरेन, कहा – “सरकार की आंख भी, नाक भी और हाथ भी है”

WhatsApp Image 2026 08 04 at 15.01.25

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह केवल प्रतिमा नहीं, बल्कि अपने महान पिता को एक पुत्र की श्रद्धांजलि है। दिशोम गुरु के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका जीवन झारखंड की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी-मूलवासी अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक रहा।

WhatsApp Image 2026 08 04 at 15.01.32

इस अवसर पर आयोजित विकास मेला में मुख्यमंत्री ने नेमरा में करीब 5 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और ग्रामीण विकास को गति देना है। नेमरा में आयोजित इस कार्यक्रम ने श्रद्धांजलि के साथ विकास का संदेश भी दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने दिशोम गुरु की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर