Thursday, November 5, 2026

JPSC मामले और छात्र आंदोलन पर बोले सीएम हेमंत सोरेन, कहा – “सरकार की आंख भी, नाक भी और हाथ भी है”

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी स्थित दिवंगत शिबू सोरेन के आवास में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि गुरु जी न केवल उनके पिता थे, बल्कि उनके जीवन के सबसे बड़े मार्गदर्शक भी रहे हैं. आज गुरुजी की पहली पुण्यतिथि है. राज्य का हर व्यक्ति आज उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है. उनके विचार और संघर्ष राज्य के विकास की दिशा तय करते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, 5 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

पूरे प्रकरण पर सरकार की नजर

इस दौरान मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने जेपीएससी परीक्षा धांधली व छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सरकार इस पूरे प्रकरण पर पूरी सतर्कता और पैनी नजर बनाए हुए है. सरकार की आंख भी है, नाक भी है और हाथ भी है यानी सरकार की पूरे घटनाक्रम व हर पहलू पर नजर है. पूरी तरह सजग रहकर राज्य हित में सरकार काम कर रही है.

उचित समय पर ठोस निर्णय

छात्रों के जारी आंदोलन और उनकी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर पहले से ही गंभीरता के साथ कदम उठा रही है. छात्रों की मांगों और उनकी जिज्ञासाओं को ध्यान में रखते हुए उचित समय पर ठोस निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के छात्रों और युवाओं को सरकार की साफ नियत और मंशा पर पूरा भरोसा होगा. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में सभी स्तरों पर प्रशासनिक गतिविधियां जारी हैं और जांच एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय भूमिका निभा रही हैं.

जांच पूरी होने के बाद निर्णय

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जहां कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी या अनिमियत्तता हुई होगी, उसकी गहनता से जांच की जा रही है. जांच प्रक्रिया पूरी होने और सभी तथ्य निष्पक्ष रूप से सामने आने के बाद सरकार अपने निर्णय को सार्वजनिक करेगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर