Friday, September 25, 2026

दिशोम गुरू शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो का पोस्ट, “आदिवासी समाज के सबसे सशक्त प्रतीक”

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. इस पोस्ट में झामुमो की ओर से लिखा गया, “पद्मभूषण से सम्मानित स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। स्मृति शेष दिशोम गुरु केवल एक जननेता नहीं, बल्कि झारखंड समेत देश-दुनिया में आदिवासी समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के सबसे सशक्त प्रतीक थे।”

इसे भी पढ़ें: दिशोम गुरू शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि आज, सीएम हेमंत सोरेन पैतृक गांव नेमरा के लुकैयाटांड में प्रतिमा का होगा अनावरण

पोस्ट में आगे लिखा गया, “उन्होंने जल, जंगल, ज़मीन, आदिवासी-मूलवासी अस्मिता और सामाजिक न्याय की लड़ाई को जनआंदोलन का स्वरूप दिया तथा झारखंड राज्य के निर्माण का नेतृत्व कर अपना संपूर्ण जीवन जन-जन के लिए समर्पित कर दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना कर उन्होंने वंचितों, शोषितों, किसानों, मजदूरों और आम जन की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया। शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सम्मानजनक जीवन, लोकतांत्रिक अधिकारों और समावेशी विकास के साथ असंख्य लोगों के जीवन को नई दिशा दी।”

“उनका संघर्ष केवल झारखंड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश में सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और जनसरोकारों की राजनीति के लिए प्रेरणा बना। विश्वभर में आदिवासी समुदायों के अधिकार, प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय समुदायों की भागीदारी और जनआंदोलनों में स्मृति शेष दिशोम गुरु जी का संघर्ष सदियों तक जन-जन को प्रेरणा देता रहेगा। पद्म भूषण से सम्मानित स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर