Wednesday, August 5, 2026

बोकारो में शिक्षा विभाग में मृत शिक्षक के नाम पर लाखों रुपये की अवैध निकासी के मामले का खुलासा

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले में बहुचर्चित ट्रेजरी घोटाले के बाद अब शिक्षा विभाग में भी एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. पेटरवार प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सदमाकला के एक दिवंगत शिक्षक संतोष कुमार शर्मा के नाम पर 14.65 लाख की अवैध निकासी की गई. 14 अगस्त 2021 को हुई शिक्षक की मृत्यु के सालों बाद उनके एरियर के नाम पर यह सरकारी राशि सीधे एक कर्मी के निजी खाते में ट्रांसफर की गई. मामला उजागर होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.

इसे भी पढ़ें: दिशोम गुरू शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि आज, सीएम हेमंत सोरेन पैतृक गांव नेमरा के लुकैयाटांड में प्रतिमा का होगा अनावरण

2024 से 2026 के बीच हुई निकासी

मिली जानकारी के अनुसार दिवंगत शिक्षक की मृत्य के सालों बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान उनके नाम से फर्जी कागजात तैयार कर तीन अलग-अलग बिलों के जरिए कुल 14.65 लाख रुपया की अवैध निकासी कर ली गई. इस मामले में विभाग के बिलिंग असिस्टेंट मुकेश कुमार पर आरोप लग रहे हैं. जिसमें मुकेश कुमार ने दिवंगत शिक्षक के एरियर के नाम पर फर्जी बिल पास करवाए और राशि अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर करा ली.

इसमें बिल संख्या 63/2024-25 के जरिए 5.16 लाख, बिल संख्या 77/2024-25 के जरिए 4.31 लाख और बिल संख्या 22/2025-26 के जरिए 5.17 लाख की अवैध निकासी की गई.

प्रशासनिक जांच प्रक्रिया पर उठे सवाल

इस पूरे मामले ने प्रशासनिक जांच प्रक्रिया की पोल खोलकर रख दी है.सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एक ही दावे पर तीन अलग-अलग समय पर बिल बनाकर कोषागार कैसे भेज दिए गए और उन्हें स्वीकृति भी मिल गई. कोषागार भेजने से पहले संबंधित अधिकारियों ने बिलों और कागजातों का भौतिक सत्यापन क्यों नहीं किया?  जांच के दौरान यह खुलासा भी हुआ है कि इन अवैध भुगतानों को नियमसंगत ठहराते हुए एक प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया था. ऐसे में इस मामले में अन्य की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर