Friday, September 25, 2026

रांची के राहे में चट्टान के पास मिला युवक का गला कटा शव, इलाके में सनसनी

रांची: रांची के राहे थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का गला कटा शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना पारमडीह टुंगरीटोला गांव के समीप जारागोड़ा स्थित एक चट्टान के पास की है। स्थानीय लोगों ने चट्टान के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राहे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में हेमंत सरकार छात्रों से करेगी बात, मांगों पर विचार करने के लिए बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

प्रारंभिक जांच में युवक की गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जांच तेज कर दी गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर