रांची : जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे धरनास्थल के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़ गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक के टावर पर चढ़ते ही धरनास्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों, स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
इसे भी पढ़ें : बाबा प्रसाद में मिलावट का पर्दाफाश, 1,060 किलो संदिग्ध खोया सील, मेले में खाद्य विभाग का सबसे बड़ा एक्शन
काफी देर तक युवक को शांत करने और समझाने का प्रयास किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद अधिकारियों व मौजूद लोगों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि युवक के टावर पर चढ़ने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है


