Thursday, July 30, 2026

झारखंड के SIR में 43.74 लाख मतदाता सूची से बाहर, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

रांची : झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म भरने और उसके डिजिटाइजेशन का चरण बुधवार को पूरा हो गया। इस प्रक्रिया के बाद राज्य की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। 43,74,272 मतदाता वोटर लिस्ट सूची से बाहर हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, कहा – हर घर तक निर्बाध बिजली सरकार की प्राथमिकता

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, राज्य में पहले 2,64,63,236 मतदाता पंजीकृत थे। एन्यूमरेशन और डिजिटाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2,20,88,937 मतदाताओं के नाम ही प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। यह ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 5 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।

शतप्रतिशत कार्य ससमय संपन्न

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि झारखण्ड में सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पहले चरण इन्यूमरेशन फेज के आज अंतिम दिन वर्तमान मतदाता सूची के सभी पात्र मतदाताओं, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए, बीएलओ, सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ईआरओ/एईआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, वोलेंटियर्स एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर के सहभागिता से शतप्रतिशत कार्य ससमय संपन्न हो गया है।

5 अगस्त को एएसडीडी सूची भी प्रकाशित

आगे उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन किया जाना है इसी दिन एएसडीडी सूची भी प्रकाशित की जाएगी। उक्त दोनों सूचियों को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सॉफ्ट कॉपी एवं सभी मतदान केंद्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए 2 को हार्ड कॉपी (प्रिंट फॉर्म में) उपलब्ध कराई जायेगी। श्री के. रवि कुमार ने कहा कि 5 अगस्त से दावा आपत्ति की अवधि आरंभ हो रही है इस अवधि में भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित सभी स्टेकहोल्डर की सहभागिता अपेक्षित है।

इन्यूमरेशन फेज के समापन पर वर्तमान स्थिति

2026 के मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या–2,64,63,236

(A). मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने की कुल संख्या–2,64,62,345 (100%)

(B). मतदाताओं द्वारा भरे हुए एवं हस्ताक्षर किए हुए इन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन की कुल संख्या (इन मतदाताओं का नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाले ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल)– 2,20,88,937* *

(C). वापस प्राप्त नहीं होने वाले इन्यूमरेशन फॉर्म की कुल संख्या–43,74,272

मृत मतदाताओं की कुल संख्या–7,63,997 (2.89%)

पता लगाने योग्य नहीं/ अनुपस्थित मतदाताओं की कुल संख्या–14,60,169 (5.52%)

स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की कुल संख्या–15,93,516 (6.02%)

अन्य स्थानों पर पहले से ही नामांकित मतदाताओं की कुल संख्या–4,38,560 (1.66%)

इन्यूमरेशन फॉर्म हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या– 1,18,030 (0.45%)

इन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइजेशन की कुल संख्या–2,64,63,209 (100%)

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर