Monday, July 27, 2026

छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त, कहा – ‘संविधान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार की गारंटी’

नई दिल्ली : बीते 20 जुलाई को छात्रों के संसद मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी सामने आई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि देश के संविधान के तहत शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार पूरी तरह से गारंटीकृत है और केवल आंदोलन होने के आधार पर लाठीचार्ज नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें : लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 पेश, हंगामा पर संसद की कार्यवाही स्थगित

सुप्रीम कोर्ट में छात्रों के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई। याचिका में 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई घटनाओं की स्वतंत्र जांच, सीसीटीवी फुटेज, बॉडी-कैमरा रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के संरक्षण के साथ-साथ घायल हुए प्रदर्शनकारियों के लिए मुआवजे की मांग की गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर