Monday, November 2, 2026

सिवान में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा में AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्‍पेंड, मामले में विभागीय जांच शुरू

पटना : आइसा की ओर से बीते शनिवार को बुलाये गए बिहार बंद के दौरान सिवान में हुए बवाल और एके-47 से फायरिंग मामले में सिवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिवान के एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर फायरिंग करने वाले सिपाही की पहचान अभिषेक कुमार पटेल के रूप में हुई है और उसे पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त, कहा – ‘संविधान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार की गारंटी’

बता दें बिहार बंद के दौरान शनिवार को सिवान में शहर में विधि-व्यवस्था बिगड़ने के दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की थी। इस संबंध में नगर थाना और मुफस्सिल थाना में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में इस पूरे घटनाक्रम का उल्लेख किया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने जेपी चौक और आसपास के इलाकों में जमकर उपद्रव किया। पथराव और तोड़फोड़ के बीच पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, जिसमें कई जवान घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन भीड़ के नहीं मानने पर हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना में तीन युवकों को गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर