Monday, July 27, 2026

JPSC सिविल सेवा परीक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में दायर दोनों याचिकाओं पर एक साथ होगी सुनवाई

रांची : JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम को रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में दायर दो याचिकाओं पर सुनवाई अब एकसाथ होगी. JPSC अभ्यर्थी राजेश प्रसाद की ओर से पूर्व में दाखिल की गई याचिका के बाद दूसरी याचिका जेपीएससी अभ्यर्थी बेबी कुमारी की ओर से दायर की गई है. जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की कोर्ट ने दोनों याचिकाओं को एक साथ टैग करते हुए अगली सुनवाई के लिए 24 सितम्बर की तिथि निर्धारित की है.

इसे भी पढ़ें : देवघर राजकीय श्रावणी मेला में 40 DSP प्रतिनियुक्त, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 21 मेला और 13 ट्रैफिक ओपी अधिसूचित

इसके साथ ही अदालत ने प्रार्थियो को यह छूट भी दी है कि अगली तारीख से पहले वह केस की जल्द सुनवाई के लिए अदालत के समक्ष केस को मेंशन भी कर सकते हैं. वहीं सुनवाई के दौरान JPSC की ओर से मौजूद अधिवक्ता संजोय पिपरवाल को कोर्ट ने जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. वहीं प्रार्थी राजेश प्रसाद खुद इस केस में अपनी याचिका पर बहस कर रहे हैं, जबकि प्रार्थी बेबी कुमारी की ओर से अधिवक्ता सोनल तिवारी ने पक्ष रखा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर