Sunday, July 26, 2026

रांची में आज से फुटबॉल का महाकुंभ, डूरंड कप-2026 का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

रांची : एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप-2026 का रविवार से रांची में भव्य शुभारंभ होगा। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम भारतीय सेना के शौर्य, झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विश्वस्तरीय फुटबॉल के ऐतिहासिक संगम का साक्षी बनेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। समारोह में भारतीय सेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी सहित कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह में सेना की भव्य बैंड प्रस्तुति के अलावा झारखंड की सांस्कृतिक झलकियां और रंगारंग भांगड़ा प्रस्तुति भी होगी।

इसे भी पढ़ें : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन ख़त्म होने के बाद पसरा सन्नाटा, अपने अपने घर लौटे सभी प्रदर्शनकारी

शाम चार बजे उदघाटन समारोह

उदघाटन समारोह 4:00 से 4:35 बजे तक मुख्य उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें आर्मी बैंड, फ्लाईपास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खुकरी मार्शल आर्ट और भांगड़ा प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके बाद 4:40 बजे स्काई डाइविंग और ब्रास बैंड का विशेष प्रदर्शन दर्शकों का रोमांच बढ़ाएगा। समारोह में ट्रॉफी ड्रिल, डूरंड कप की विशेष फिल्म, फीफा एंथम, खिलाड़ियों का मैस्कॉट्स के साथ मैदान में प्रवेश, मुख्य अतिथि से परिचय, सामूहिक फोटो और पारंपरिक सेरेमोनियल किक की रस्म भी निभाई जाएगी।

शाम पांच बजे पहला मुकाबला

भव्य उद्घाटन समारोह के बाद शाम पांच बजे रांची चरण का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसमें इंडियन सुपर लीग की टीम जमशेदपुर एफसी का सामना श्रीलंका आर्म्ड फोर्सेज की डिफेंडर्स एफसी से होगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम के द्वार दोपहर 2:00 बजे खोल दिए जाएंगे। दोनों टीमों का आगमन 3:00 से 3:30 बजे के बीच होगा। इसके बाद 3:40 बजे से डूरंड कप पर आधारित विशेष ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति के साथ प्री-शो शुरू होगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर