Saturday, October 31, 2026

’20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का हुआ इस्तेमाल’, घायल छात्र के संग प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी का दावा

नई दिल्ली : बीते 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आयोजित संसद मार्च के दौरान हुए प्रोटेस्ट में घायल हुए एक युवक के साथ शुक्रवार को कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों व अन्य प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया। बता दें सरकार ने पहले छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल की बात से इनकार किया था।

इसे भी पढ़ें : सीजेपी प्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की बैठक हुई ख़त्म, 3 मांगें व 5 सुझाव पर हुई चर्चा

छात्रों पर पैलेट गन का प्रयोग

HN AlgqaEAAJ1DR

राहुल गांधी ने कहा कि पैलेट गन की वजह से एक छात्र के शरीर और आंखों पर गंभीर चोटें लगी हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स की टीम अभी तक यहां नहीं पहुंची है। अगर सही समय पर इलाज नहीं मिला तो इसकी आखें नहीं बचेगी। मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी वजह से हमारी शिक्षा व्यवस्था उथल-पुथल हो गई।

घायल छात्र के संग राहुल

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद घायल छात्र को मीडिया के सामने दिखाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहा था। सरकार का कहना है कि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया था। उसकी आंख को चोट पहुंची है और उसे दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे हजारों युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया और उनके खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उसने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक हो गया’

कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगे

प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने एक बार फिर से अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि सरकार से हमारी तीन मांगे हैं, जब तक उन्हें पूरा नहीं किया जाएगा, यह प्रदर्शन जारी रहेगा। इन मांगों में पहली मांग है शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरा छात्रों के साथ मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और तीसरा घायल छात्रों से पीएम नरेन्द्र मोदी माफी मांगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर