Wednesday, July 22, 2026

झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 41 पुलिस निरीक्षकों का तबादला

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 20 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार राज्य के 41 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल से स्थानांतरित कर विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, कई अधिकारियों को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, चाईबासा, लातेहार, पलामू, जामताड़ा, चतरा और अन्य जिलों में पदस्थापित किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने संबंधित वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल विरमित कर नई पदस्थापना स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराएं।

यह तबादला कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर