नई दिल्ली : शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से ‘विक्रम-1’ की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को बधाई दी है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में मौजूद टीम से फोन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘यह मिशन एक आगमन है। इस आगमन को अभी और आगे बढ़ते जाना है।’
Highlights:
इसे भी पढ़ें : सोनम वांगचुक पर बोले राहुल गांधी, ‘जंतर-मंतर से हटाना ग़लत’, अन्ना हज़ारे, ईरोम शर्मिला व अन्य ने ये कहा
टीम में युवा दिख रहे हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापकों से बात करते हुए कहा, ‘सबसे पहले स्काईरूट एयरोस्पेस को पूरी टीम को बधाई। मैं इस सफलता से आनंदित महसूस कर रहा हूं। मैं इस पूरे कार्यक्रम को देख रहा था। आपकी पूरी टीम 20-30 साल की उम्र की दिखती है। ये मुझे और खुशी दे रही थी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘शुरू में आपके चेहरे पर चिंता भी नजर आ रही थी, लेकिन फिर मैं देख रहा था कि खुशियों का माहौल है। मैं आपको, आपकी पूरी टीम को इस महत्वपूर्ण निर्णय और सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।’
नौजवानों पर भरोसा करना चाहिए: पीएम
पीएम मोदी ने कहा, ‘जब हम स्पेस सेक्टर का निजीकरण करना चाहते थे, तब सामने कई तरह की आशंकाएं थीं। लेकिन मैं इस दिशा में आगे बढ़ता गया। अब आपकी वजह से मेरे उस निर्णय को ताकत मिल गई है। मेरी टीम भी मानेगी कि हां देश के नौजवानों पर भरोसा करना चाहिए। उनको काम देना चाहिए और वो करके दिखाते हैं। आपने काम को करके दिखाया है। यह ‘मिशन आगमन’ है। इस आगमन को अभी और आगे बढ़ते जाना है।
विक्रम-1 के साथ ‘वंदे मातरम’
प्रधानमंत्री ने विक्रम-1 के साथ ‘वंदे मातरम’ लिखा हुआ एक पोस्टकार्ड भी भेजा और स्काईरूट टीम को बताया कि यह मिशन मशहूर राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रहा है। पीएम मोदी के ‘वंदे मातरम’ लिखे पोस्टकार्ड का ज़िक्र करते हुए स्काईरूट एयरोस्पेस के CEO पवन कुमार चंदाना ने कहा, ‘आपका कार्ड सफलतापूर्वक ऑर्बिट तक पहुंच गया है।’
यह मिशन भारत के कमर्शियल स्पेस सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और श्रीहरिकोटा में एक नया अध्याय शुरू करता है। इससे पहले ISRO ने 46 साल पहले देश का पहला सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल, SLV-3, सफलतापूर्वक ऑर्बिट में भेजा था।


