न्यूज़ डेस्क : गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ता ने गुजरात के विभिन्न जिलों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक हर्ष उपाध्याय ने बताया कि पूर्व में पकड़े गए 8 आतंकियों के संपर्क में आए इन पांच संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आतंकियों की पहचान बिलाल आबिद शेरा, मोहम्मद अयूब काडीवाल उर्फ मोहम्मद खड़ियासन, मोहम्मद शफी मुखी उर्फ शफी चापी, मोहम्मद हसन क राडिया उर्फ हसन हैदरपुरी और मोहम्मद अयूब सुमासरा उर्फ मोहम्मद खली के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी ने देश को दी पहले हाईड्रोजन ट्रेन की सौगात, जींद से रवाना हुई ट्रेन खुद बनाएगी बिजली


