नई दिल्ली : 20 जुलाई से 13 अगस्त तक होने वाले संसद के मानसून सत्र को लेकर केंद्र सरकार अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है। आज बुधवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर केंद्रीय मंत्रियों की अहम बैठक होने की संभावना है। बैठक में मानसून सत्र के दौरान सरकार के विधायी एजेंडे और विपक्ष के संभावित मुद्दों से निपटने की रणनीति पर चर्चा होगी।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप फाइनल में दूसरी बार पहुंचा स्पेन, फ्रांस को 2-0 से हराकर एम्बापे का चैंपियन बनने का सपना तोड़ा
19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक
संसद के मानसून सत्र को लेकर 19 जुलाई को सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में सरकार अपने विधायी कार्यक्रम की जानकारी देगी, जबकि विपक्ष विभिन्न राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों को उठाने की रूपरेखा पेश कर सकता है। विपक्ष नीट-यूजी पेपर लीक मामले, आपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्री के बयान और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी दिया है।
कई महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पेश
सरकार इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें संविधान (130वां संशोधन) विधेयक भी शामिल है, जिसकी जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) 17 जुलाई को अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे सकती है। इस प्रस्तावित विधेयक में गंभीर मामलों में 30 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के पद स्वतः समाप्त होने का प्रविधान शामिल है, जिसे लेकर राजनीतिक बहस तेज है।

