Sunday, November 1, 2026

राहुल दुबे गैंग के तीन अपराधी हथियार और कारतूस के साथ गिरफ़्तार, कोयला कारोबारियों से लेवी वसूलने की थी तैयारी

चतरा : चतरा पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके तीन गुर्गों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी टंडवा-पिपरवार कोयलांचल इलाके में कोयला कारोबारियों से लेवी वसूलने की तैयारी में थे. इसके लिए अपराधियों ने पहले कोयला साइडिंग और माइंस की रेकी की और फिर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की योजना की भी तैयारी में थे.

इसे भी पढ़ें : झारखंड कैडर के IPS अधिकारी एम. तमिलवानन बने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ज्वाइंट डायरेक्टर

कारो गांव में हुई छापेमारी

टंडवा के एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो गांव में कुछ संदिग्ध अपराधी हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही टंडवा और पिपरवार थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई और कारो गांव में छापेमारी कर तीनों अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बोकारो जिले के संजय मुर्ती, आलोक कुमार सिंह और हजारीबाग जिले के अजय करमाली के रूप में हुई है.

अपराधियों से बरामद सामान

पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कोयला कारोबारियों से लेवी वसूलने की योजना बना रहे थे. इनके तार राहुल दुबे गैंग से जुड़े हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है. उनके नेटवर्क, हथियारों के स्रोत और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है ताकि आगे की कार्रवाई हो सके.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर