Saturday, September 12, 2026

रोहतक में होने वाली U-23 राष्ट्रीय कुश्ती में झारखंड का नाम रोशन करेंगी सिमडेगा की सरस्वती

Simdega Wrestling News:  हरियाणा के रोहतक में 10 से 12 जुलाई तक U-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता के लिए झारखंड की महिला टीम रवाना हो चुकी है।

टीम में सिमडेगा जिले की सरस्वती कुमारी को भी जगह मिली है। वो 65 किलोग्राम भार वर्ग में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 कदम टोली गांव की बेटी करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व

सरस्वती कुरडेग प्रखंड के कदम टोली गांव की रहने वाली हैं। फिलहाल वो रांची के Center of Excellence में ट्रेनिंग ले रही हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है। टीम के रवाना होने से पहले झारखंड सरकार के खेल विभाग ने सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और खेल किट दी।

झारखंड की महिला टीम में कुल 10 पहलवान शामिल हैं जो राष्ट्रीय मंच पर राज्य की चुनौती पेश करेंगी।

जिला और राज्य संघ ने दी शुभकामनाएं

सिमडेगा जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने सरस्वती को बधाई दी और अच्छे प्रदर्शन की कामना की। संघ के अध्यक्ष बसंत बा, सचिव राजू मांझी, कोषाध्यक्ष बलबीर प्रसाद समेत सभी सदस्यों ने कहा कि सिमडेगा के खिलाड़ी लगातार राज्य से आगे बढ़कर अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

 वहीं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, अभिभावक भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक छवि रंजन और महासचिव रजनीश कुमार ने भी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

संघ के अनुसार पिछले कई सालों से सिमडेगा जिला कुश्ती संघ जिले की प्रतिभाओं को तराशने का काम कर रहा है, जिसका नतीजा है कि आज जिले की बेटियां राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रही हैं।

इसे भी पढ़ें: रांची एयरपोर्ट पर शुरू हुआ मेडिकल रूम, अब यात्रियों को मिलेगी 24×7 इमरजेंसी सुविधा

इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे-डेम्बेले की जोड़ी ने दिलाई जीत, फ्रांस लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में

इसे भी देखें : 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर