न्यूज़ डेस्क : कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में गुरुवार तड़के एक कार की लॉरी से आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हादसा येल्लापुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में NH-52 पर अराबैल घाट इलाके में बालागारा क्रॉस के पास रात करीब 1.30 बजे हुआ। सभी मृतक धारवाड़ के रहने वाले थे और धर्मस्थल व अन्य जगहों की यात्रा पर जा रहे थे।
इसे भी पढ़ें : नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में दूसरे दिन आज बैठकों की होगी लंबी दौर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद
पुलिस के अनुसार, MUV में ड्राइवर समेत नौ लोग सवार थे और वे धारवाड़ से धर्मस्थल और चिकमगलूर की यात्रा पर जा रहे थे। घटना के समय ड्राइवर संजीव कथित तौर पर गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था. वह सड़क के एकदम दाईं ओर चला गया और अंकोला की ओर से आ रही लॉरी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि MUV बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान ड्राइवर संजय अंगड़ी (33), बसवराज (48), अभिषेक ईश्वर (28), अक्षय (26), अभिषेक (26) और मंजूनाथ चुलाकी (32) के तौर पर हुई है।


