Thursday, July 9, 2026

रांची में चर्चित बिल्डर निशित केसरी के घर चोरी की कोशिश, बॉडीगार्ड की फायरिंग में जवान घायल

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर के रोड नंबर-6 में रहने वाले चर्चित बिल्डर निशित केसरी के घर में बुधवार देर रात चोरी की कोशिश की हुई एक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घर में घुसे कथित संदिग्ध चोरों को खदेड़ने के दौरान तैनात बॉडीगार्ड ने फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली का छर्रा एक सुरक्षा जवान को लग गया, जिससे वह घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए रिम्स भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

इसे भी पढ़ें : रांची : बुढ़मू सीओ से भ्रष्टाचार मामले में एसीबी कर रही पूछताछ, राजस्व कर्मचारी से हुई पूछताछ के आधार पर कार्रवाई

इधर घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोर कितने थे और किस रास्ते से आए व फरार हुए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना महज चोरी का प्रयास थी या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर