Thursday, October 29, 2026

रांची : बुढ़मू सीओ से भ्रष्टाचार मामले में एसीबी कर रही पूछताछ, राजस्व कर्मचारी से हुई पूछताछ के आधार पर कार्रवाई

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी सचिदानंद कुमार से एसीबी पूछताछ कर रही है. एसीबी की सीओ से पूछताछ किस मामले में हो रही है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि अंचल अधिकारी से पूछताछ के पहले बुढ़मू अंचल में पदस्थापित एक राजस्व कर्मचारी से एसीबी ने किसी मामले को लेकर पूछताछ की थी. राजस्व कर्मचारी के बयान के आधार पर ही एसीबी सीओ से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच को लेकर आरा कार्यालय पहुंचे पूर्व जज, गवाहों को समन जारी

सीओ से पूछताछ का आधार क्या है और क्या वह बुढ़मू अंचल से जुड़ा हुआ कोई मामला है या फिर किसी अन्य मामले में सीओ से पूछताछ की कार्रवाई एसीबी कर रही है, इस संबंध में एसीबी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि सीओ से भूमि की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में पूछताछ की जा रही है. कहा जा रहा है कि यदि एसीबी सीओ सचिदानंद कुमार से हुई पूछताछ से संतुष्ट नहीं होती है तो उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है. पूछताछ की यह कार्रवाई सीओ के साथ अन्य दो लोगों से भी हो रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर