रांची: सीआईडी ने संरक्षित वन भूमि की कथित फर्जी खरीद-बिक्री से जुड़े बहुचर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सीआईडी थाना कांड संख्या 04/2025 में भारतीय न्याय संहिता की धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़ी धाराओं के साथ वन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज है।
इसे भी पढ़ें : नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ के पहले दिन आईटी, एआई एवं डिजिटल गवर्नेंस पर हुआ मंथन
सीआईडी की जांच में अब तक यह सामने आया है कि आरोपी ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कथित रूप से फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए तथा उनके आधार पर संरक्षित वन भूमि की खरीद-बिक्री का अवैध खेल संचालित किया। सीआईडी के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।


