Wednesday, November 4, 2026

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: मेसी के करिश्माई खेल से अंतिम 8 में पहुंचा अर्जेंटीना, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विट्ज़रलैंड

खेल डेस्क : अर्जेंटीना ने फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में आख़िरी वक़्त में किए गए गोल की बदौलत मिस्र को 3-2 से हरा दिया. एक समय में अर्जेंटीना मैच में पिछड़ रहा था. लेकिन मेसी ने एक गोल कर मैच को 2-2 से बराबर कर लिया. इसके बाद एन्ज़ो फर्नांडीज़ ने स्टॉपेज टाइम के दूसरे मिनट में हेडर से गोल किया और पूरे स्टेडियम में मौजूद अर्जेंटीना के फ़ैंस ख़ुशी से झूम उठे. मैच ख़त्म होते ही मेसी बेहद भावुक हो गए और रो पड़े.

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में फ़ैक्ट्री में विस्फोट, तीन मज़दूरों की मौके पर हुई मौत

72 साल बाद अंतिम 8 में

इससे पहले फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के एक प्री-क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में स्विट्ज़रलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 4-3 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली है. स्विट्ज़रलैंड वर्ल्ड कप के इतिहास में 13वीं बार खेल रहा है. इस दौरान उसकी चौथी बार क्वार्टर फ़ाइनल में एंट्री हुई है. 1954 के बाद यह पहली बार है जब टीम वर्ल्ड कप के अंतिम आठ में पहुंची है.

मैच के निर्धारित 90 मिनट और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, जिसके बाद मुक़ाबले का फ़ैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ. पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को दो बड़े झटके लगे. डेविडसन सांचेज की पेनल्टी क्रॉसबार से टकरा गई, जबकि कुशो हर्नांदेज का शॉट स्विट्ज़रलैंड के गोलकीपर ने रोक लिया. लेकिन स्विट्जरलैंड के रूबेन बरगास ने निर्णायक पेनल्टी पर गोल करके अपनी टीम को क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचा दिया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर