Friday, October 30, 2026

हज़ारीबाग में राहुल दुबे गैंग का दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो, पिस्टल और गोलियां बरामद

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो, देसी लोडेड पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दोनों लंबे समय से लूट, रंगदारी व फायरिंग जैसी वारदातों में शामिल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग पुलिस ने 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

वाहन जांच के दौरान सफलता

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद स्कॉर्पियो से हथियारबंद अपराधी गिद्दी से मांडू होते हुए हजारीबाग की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गिद्दी-मांडू मार्ग पर कनकी मोड़ के पास वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक कुछ दूरी पर वाहन रोककर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर दो अपराधियों को दबोच लिया।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित सिंह उर्फ कुणाल और भोला उर्फ ओम प्रकाश के रूप में हुई। दोनों ने स्वीकार किया कि वे राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और गिरोह के लिए रंगदारी वसूलने, लूटपाट करने तथा इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से देसी लोडेड पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए।

आपराधिक मामलों में जेल

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मोहित सिंह पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उस पर वर्ष 2025 में उरीमारी क्षेत्र में फायरिंग तथा वर्ष 2026 में गिद्दी चेकपोस्ट पर गोलीबारी जैसी घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। जेल से छूटने के बाद भी वह दोबारा गिरोह के साथ सक्रिय हो गया था।

गिद्दी थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर